cbamazon
Big News

मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त 2026 कर दी गई है। विभाग

मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी  पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त 2026 कर दी गई है। विभाग

Report- शाहवेज़ खान 

 

सम्भल। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभागीय पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त 2026 कर दी गई है।

विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना समेत विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना तथा माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना और विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं।

विभाग ने बताया कि प्रत्येक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए योजनावार अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा। योजना से संबंधित परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।

इच्छुक आवेदक fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने अधिक से अधिक पात्र लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

 

Report- शाहवेज़ खान 

सम्भल