सरूरपुर पुलिस ने पांच वारंटी गिरफ्तार किए
मेरठ। सरूरपुर थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में रिठाली गांव निवासी मुकेश, उमेश और सूरजपाल शामिल हैं। तीनों के खिलाफ मारपीट, चोट पहुंचाने और धमकी देने से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है।वहीं, खिवाई निवासी नब्बू को धोखाधड़ी और चोरी का माल रखने से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। करनावल निवासी भारत को घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।


