cbamazon
Big News

शंकरभूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

शंकरभूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

संभल, 6 अगस्त। 

(शाहवेज़ खान)

 

शंकरभूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, संभल में गुरुवार को ब्रह्मकुमारी संस्था के तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन अपनाने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह बर्तवाल ने भी छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी तो देश का भविष्य सुरक्षित और मजबूत होगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने जीवनभर किसी भी प्रकार का नशा न करने तथा दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।