cbamazon
Top News

बायोमेट्रिक हाजिरी पर मदरसा प्रधानाचार्य बोले आदेश का करेंगे पालन

बायोमेट्रिक हाजिरी पर मदरसा प्रधानाचार्य बोले आदेश का करेंगे पालन

बायोमेट्रिक हाजिरी पर मदरसा प्रधानाचार्य बोले आदेश का करेंगे पालन

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

संभल। मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा नए दिशा-निर्देशों जारी किए गए है अब शिक्षकों के वेतन और छात्रों की छात्रवृत्ति को बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। इस पर मदरसे के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक भी सेहमत नज़र आ रहे हैं।
       मदरसा हमीदिया अशरफिया के प्रधानाचार्य नूर आलम ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि बायोमेट्रिक के बिना हाजिरी नहीं होनी चाहिए, यह व्यवस्था सही है। हालांकि छात्रों के मामले में इसे लागू करना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले सभी बच्चों की नियमित बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना एक कठिन कार्य है, फिर भी सरकार का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (डीएमओ) इसकी निगरानी करेंगे, तो उन्होंने कहा कि डीएमओ पहले से ही मदरसों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हैं। छात्रवृत्ति को बायोमेट्रिक उपस्थिति से जोड़ने के सवाल पर नूर आलम ने बताया कि उनके मदरसे के छात्रों को काफी समय से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा बहुत पहले से बंद है और वर्तमान में उनके यहां किसी छात्र को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा। सरकार को संदेश देने के सवाल पर प्रधानाचार्य ने स्पष्ट कहा कि वे किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जता रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार जैसा आदेश जारी करेगी, उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा। यदि छात्रवृत्ति मिलेगी तो उसका लाभ लिया जाएगा और यदि नहीं मिलेगी तो भी नियमों का सम्मान किया जाएगा।