cbamazon
Top News

बहू-बेटे पर मारपीट व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप,पीड़िता ने थाने में दी तहरीर।

बहू-बेटे पर मारपीट व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप,पीड़िता ने थाने में दी तहरीर।

 

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

 

सम्भल। असमोली थाना क्षेत्र के जुलाहों वाला मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपनी पुत्रवधू, पुत्र व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट,गाली-गलौज और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना असमोली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

      पीड़िता सोमवती पत्नी महेश ने बताया कि उसका परिवार मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करता है। आरोप है कि उसका पुत्र विनीत शराब का आदी है और उसकी पत्नी ज्योति आए दिन घर में विवाद करती रहती है।20 मई को ज्योति ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर गाली-गलौज की और घर से निकालने की धमकी दी थी। किसी तरह मामला शांत कराया गया,लेकिन इसके बाद से लगातार विवाद बढ़ता गया।तहरीर के अनुसार 16 जून की सुबह ज्योति ने उसकी दूसरी बहू शीतल पर लोहे की बाल्टी फेंककर हमला किया और विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।दोपहर में फिर गाली-गलौज व मारपीट की कोशिश की गई।शाम को भी विवाद बढ़ा,जब ज्योति ने अपने पति को उकसाकर झगड़ा कराया।अगले दिन 17 जून को सुबह करीब छह बजे दूध निकालते समय ज्योति ने डंडे से गाय को मार दिया,जिससे दूध गिर गया। आरोप है कि इसके बाद पीड़िता, उसके पति और पुत्र के बीच मारपीट हुई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव किया।पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे, उसकी बहू शीतल और पुत्र यशपाल को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। उसने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।