cbamazon
Top News

महत्वपूर्ण यह नही की हम धर्म काज में लगे है,महत्वपूर्ण यह हैं कि हमे प्रभु धर्म काज में लगाये रखे:श्रीमाली

महत्वपूर्ण यह नही की हम धर्म काज में लगे है,महत्वपूर्ण यह हैं कि हमे प्रभु धर्म काज में लगाये रखे:श्रीमाली

महत्वपूर्ण यह नही की हम धर्म काज में लगे है,महत्वपूर्ण यह हैं कि हमे प्रभु धर्म काज में लगाये रखे:श्रीमाली

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 श्रीकल्कि पधारो धरती पर श्रंखला के तहत आध्यात्मिक गुरु पं राधेश्याम श्रीमाली के निर्देशन में शिव गोरख मंदिर समिति द्वारा हुआ आयोजित

 सम्भल। कैम्प कार्यालय पंजू सराय स्थित योगेश्वर गोरक्षनाथ महातपा  और योग शिविर के 46 बें दस दिवसीय द्वितीय महोत्सव के पांचवे दिन की सौर मंडल के सातवें आठवें और नौवें ग्रह शनिदेव राहु देव और केतू देव की पूजा अर्चना कर यथायोग्य दान सामग्री समर्पित करके यज्ञ.योगाभ्यास अठरादेव अठराक्षरी जाप वृह्ममांड वंदना कर भारत राष्ट्र की समृद्धि श्रीकल्कि जी के शीघ्र प्राकट्य को प्रार्थना की गयी इस अवसर पर योगी डॉ॰ नागेन्द्र मोहन श्रीमाली ने कहा की मानव जीवन कयी प्रकार ऋणो से युक्त है। और इन्हीं ऋणो से मुक्त होने के लिए मानव को प्रभु के बताये मोक्ष मार्ग का अनुसरण करना अनिवार्य है। तभी मानव जीवन पाने का मूल उद्देश्य सफल और सार्थक हो सकता हैं, इस मायामय जगत में जहां में कर्म की प्रधानता है। तो कर्मानुसार फल का प्रावधान भी है। जीवात्मा का रथ, हमारा यह दिव्य शरीर, दो मार्गो का वाहक हैं। पहला अंर्तमुखी दुसरा बाह्यमुखी,वाह्य चलने पर मानव  भौतिक जगत से और अंर्तमुख चलने पर आध्यात्मिक जगत से जुड़ जाता है। तो महत्वपूर्ण यह नहीं होता की हम धर्म काज में लगे है। और धर्म काज करने का अंहकार भी पाले हुए हैं। जो हमारे लिए हर स्थिति में घातक सिद्ध होता है। इसीलिए यह अधिक महत्वपूर्ण हो जाता हैं कि हम सब प्रकार यथा शक्ति धर्म काज करते हुए निष्काम भाव से प्रभु को समर्पित रहे और प्रभु से ही प्रार्थना करे की,प्रभु हमे सदैव धर्म काज में लगाये रख्खे इसी में मानव जीवन पाने की सार्थकता है। और यही भगवान श्रीगोरखनाथ जी का हितोपदेश भी है। इस मौके पर अन्ना सैनी सूरज पाल यादव भीकम सरन राघव सैनी नितिन सैनी लक्षमन सिह साधना जिला प्रमुख आनंद सैनी हर्षवर्धन ध्रुव कुमार रिशिका मोहन श्रीमाली  अमरोहा इकाई अध्यक्ष आनंद कुमार लाला भूकन सरन यशवर्धन मनोज श्रीमाली रुद्रांश श्रीमाली सूर्याश श्रीमाली अश्विनी श्रीमाली  कैलाश चन्द्र शर्मा कृष्णा मोहन जितेन्द्र गुप्ता लोकेश श्रीमाली हर्ष वर्धन तनिष्क श्रीमाली सहित समिति सभी पदाधिकारी व बुद्धि के मंडल रुकमनी देवी सुनिता देवी नीरज श्रीमाली लक्ष्मी श्रीमाली आरती श्रीमाली रिया श्रीमाली आंचल श्रीमाली शिवम श्रीमाली सलोनी देवी राखी देवी पूजा श्रीमाली सहित सदस्य व साधक साधिकाए उपस्थित रहे