निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन सैकड़ो ंने उठाया लाभ
बुलन्द संदेश/लायबा नूर
संभल। अमन खुराना हेल्पिंग सोसायटी (रजि.) द्वारा समर कंप्यूटर कैंप एवं मोमेंटम लाइब्रेरी के विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में वर्तमान में सरकारी अस्पताल, नरौली में कार्यरत डॉ. गोपेश सारस्वत द्वारा विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया। उन्होंने अत्यंत सरल एवं व्यवस्थित तरीके से बच्चों की जांच की तथा नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। शिविर को सफल बनाने में साहनी ऑप्टिकल्स के नवीन साहनी का विशेष सहयोग रहा। उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई आधुनिक मशीनों के माध्यम से विद्यार्थियों की जांच की गई। वहीं विकास द्वारा कंप्यूटरीकृत स्लिप तैयार कर प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान नितिन धनखड़ एवं गौरी शर्मा ने उपस्थित रहकर व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। शिविर में पूर्णिमा, कृतिका, आराध्या, पारिधि, ईशिका सहित अन्य विद्यार्थियों ने नेत्र परीक्षण कराया। संस्था के अध्यक्ष अमन खुराना ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल भी समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। संस्था आगे भी विद्यार्थियों एवं समाजहित में ऐसे जनोपयोगी कार्य करती रहेगी। अध्यक्ष की पत्नी सलोनी खुराना ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। समाज के सहयोग से इस प्रकार के प्रयासों को और आगे बढ़ाया जाएगा। अंत में संस्था द्वारा डॉ. गोपेश सारस्वत तथा सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।


