सिरसी मे हज़रत इमाम हुसैन की याद मे ब्लड डोनेट कैम्प का आयोजन
बुलन्द संदेश/ शाहवेज खान
सिरसी। क्षेत्र सिरसी के मोहल्ला सादक सराय में पूर्व चेयरमैन वसी रसूल के मकान पर गुरुवार दो मुहर्रम को नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन के बेटे हजरत अली अकबर की याद में इदारा ए जवानाने अली अकबर की ओर से हुसैनी बल्ड डोनेट कैंप लगाया गया। जिसमें 46 लोगों ने रक्त दान किया मालूम हो कि दो मुहर्रम को हजरत इमाम हुसैन अपने परिवार और साथियों के साथ कर्बला पहुंचे थे उसी की याद में इदारा ए जवानाने अली अकबर की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस अवसर पर डॉ ऋतु सक्सेना ने बताया कि रक्तदान करना एक महादान है इससे जरूरत मंद लोगों को समय पर रक्त मिल जाता है जिससे उनकी जान बच जाती है उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता हैं। रक्तदान करने से कोई परेशानी नहीं होती है समय समय पर इस तरह के रक्तदान शिविर लगते रहने चाहिए क्योंकि इस पहल से समय पर बल्ड मिलने से कई लोगों की जान बच सकती है। इस मौके पर चांद बाबू, सिब्ते अब्बास डिप्टी, मोहम्मद हैदर, चौधरी हनी, मोहम्मद आलिम, हुसैनुल बथा, जौहर अब्बास स्टाफ में मान सिंह, आशिक अली, फरमान, निमरा आदि रहे।


