cbamazon
Top News

सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ

सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ

सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ 


बुलन्द संदेश/लायबा नूर

संभल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज डी.आर. रिसोर्ट, बहजोई में तीन दिवसीय (18 जून से 20 जून 2026 तक) विकास प्रदर्शनी एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवालके निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।
          कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मंजू दिलेर, पूर्व एम.एल.सी. परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व एम.एल.सी. चन्द्रपाल सिंह श्पप्पू चौधरी तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि श्रीमती गुलाब देवी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं, उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद् इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास, आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 तथा जनपद के विकास से सम्बन्धित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा उसका अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत 07 लाभार्थियों को सम्पूर्ण मातृ आहार एवं सक्षम पोषण किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा  ममता राजपूत के नेतृत्व में सरस्वती वंदना एवं लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि गुलाब देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीएवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार में सभी योजनाएं जनसामान्य के द्वार तक पहुंच रही हैं। हमारी सरकार सभी वर्गों को समान रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क राशन, पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष, परियोजना निदेशक डीआरडीए अखिलेश कुमार चौबे तथा कृषि उप निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी एवं नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू, भाजपा जिला महामंत्री मनोज कठेरिया, राजेन्द्र सिंह यादव, चन्द्रसेन दिवाकर छोटू, विपिन गुप्ता, मुकुल रस्तोगी, शिल्पी गुप्ता, विजय यादव एवं भुवनेश राघव, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।