वाशिंग प्लांट पर नगर मजिस्टेªट की छापामारी कराया बन्द छह लोग हिरासत मे
बुलन्द संदेश/लायबा नूर
संभल। नगर मजिस्टेªट ने विभागीय अधिकारियों के साथ वाशिंग प्लांट का निरीक्षण किया। मानकों की अनदेखी और सम्बंधित विभागों की एनओसी न होने को लेकर बन्द कराया गया। इस बीच मालिक समेत छह लोगों को भी हिरासत मे लिया गया।
ग्राम मंडी किशन दास सराय थाना कोतवाली सम्भल में संचालित जींस वाशिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपर्युक्त जींस वाशिंग प्लांट आबादी में पाया गया तथा मौके पर संचालित मिला। मौके पर एक टमलर, लगभग 2500 जींस, एक ढोल, मशीन 05 वाशिंग मशीन, एक सिलेंडर, तीन टांका मशीन, एक काज मशीन, एक जनरेटर बैटरी सहित, एक एयर कंप्रेसर, दो हेट्रो, एक कूलर, दो डमी मशीन पायी गयी। वाशिंग प्लांट परिसर में वाशिंग प्लांट संचालक फखरे आलम पुत्र नूर अहमद निवासी ग्राम गोविंदपुर तहसील संभल व थाना कोतवाली संभल उपस्थित मिले। मौके पर उपस्थित फकरे आलम से जींस वाशिंग प्लांट के संचालन संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा। परन्तु इनके द्वारा मौके पर जींस वाशिंग प्लांट के संचालन के सम्बन्ध में कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये गये गये। इससे प्रथम दृष्ट्या स्पष्ट हुआ कि उपर्युक्त जींस वाशिंग प्लांट अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में मौके पर उपर्युक्त जींस वाशिंग प्लांट के संचालन को बंद कराया गया तथा परिसर की विद्युत लाइन को कटवा दिया गया। इसके अतिरिक्त मौके पर वाशिंग मशीन एवं जनरेटर आदि को सील किया गया तथा मौके पर पाये गये एक ढोल, 5 धुलाई मशीन, एक टमलर मशीन, एक सिलेंडर एच.पी, तीन टांका मशीन, एक काज मशीन, एक जनरेटर बैटरी सहित, एक एयर मशीन, दो हेट्रो, एक कूलर, दो डमी मशीन, गली जींस को वाशिंग प्लांट संचालक फखरे आलम पुत्र नूर अहमद निवासी ग्राम गोविंदपुर थाना कोतवाली संभल को सुपुर्द किया गया एवं लगभग सुखी 2500 जींस को अधोहस्ताक्षरी द्वारा नगर पालिका परिषद संभाल के गोदाम स्थित मंडी किशन दास सराय में रखवाया गया। फखरे आलम पुत्र नूर अहमद निवासी ग्राम गोविंदपुर थाना कोतवाली संभल तहसील-सम्भल की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दिया गया कि वह उपर्युक्त सामान को अपनी सुपुर्दगी में रखेंगे तथा खुर्द-बुर्द नहीं करेंगे तथा सक्षम स्तर से आदेश प्राप्त होने तक इस वाशिंग प्लांट का संचालन किसी भी दशा में नहीं करेंगे।


