cbamazon
Trending News

नगर में 32 साल पुराने भूमि विवाद में नया मोड़ तहसीलदार के आदेश के बाद आमने-सामने आए पक्ष

नगर में 32 साल पुराने भूमि विवाद में नया मोड़ तहसीलदार के आदेश के बाद आमने-सामने आए पक्ष

नगर में 32 साल पुराने भूमि विवाद में नया मोड़ तहसीलदार के आदेश के बाद आमने-सामने आए पक्ष

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

सम्भल। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलम सराय में करीब 32 वर्ष से चले आ रहे भूमि विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। तहसीलदार न्यायालय के हालिया आदेश के बाद जमीन पर कब्जे और स्वामित्व को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले में राजनीतिक रंग भी तब जुड़ गया जब सपा विधायक इकबाल महमूद के पुत्र का नाम सामने आया।
       कपूर परिवार का दावा है कि उक्त भूमि वर्ष 1954 में उनके पिता स्वर्गीय प्रेमनारायण कपूर ने उनकी माता स्वर्गीय कान्ति देवी के नाम खरीदी थी।दाखिल-खारिज न हो पाने के बावजूद परिवार लगातार जमीन पर काबिज रहा। वर्ष 1994 में पहली बार विवाद उभरा और मामला न्यायालय पहुंच गया,जो तीन दशक तक चलता रहा।हाल ही में तहसीलदार न्यायालय ने अभिलेखों व साक्ष्यों के आधार पर कान्ति देवी के उत्तराधिकारियों के पक्ष में आदेश देते हुए प्रफुल कुमार कपूर,रघुनाथ प्रसाद कपूर व सुभाष चंद्र कपूर के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद कपूर परिवार ने जमीन पर कार्य शुरू कराने का प्रयास किया।इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और विवाद की स्थिति बन गई। कपूर पक्ष ने आरोप लगाया कि कार्य रुकवाने और धमकाने का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।वहीं परवीन सुल्ताना पक्ष का कहना है कि उन्होंने तहसीलदार के आदेश के खिलाफ अपील दायर कर दी है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उनका आरोप है कि उनकी पुरानी बाउंड्री को नुकसान पहुंचाया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए कार्य रोकने और दस्तावेज संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।फिलहाल मामला न्यायालय में लंबित है और प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। अब सभी की निगाहें आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।