बुलन्द संदेश ब्यूरो
*डाँ वीरेन्द्र नाथ सरदाना अध्यक्ष,कृष्ण कुमार यादव मंत्री एवं महिपाल सिंह तोमर कोषाध्यक्ष मनोनीत*
गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) समाज से अंधविश्वास, पाखंड,जातिवाद जैसी कुरीतियों को दूर करने का अभियान चलाया जायेगा कृष्ण कुमार यादव गाजियाबाद,सोमवार,3-08-2026 को आर्य केन्द्रीय सभा गाजियाबाद की साधारण सभा की बैठक सत्यवीर चौधरी की अध्यक्षता में आर्य समाज नया आर्य नगर मेरठ रोड में ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के साथ आरम्भ हुई।मंत्री नरेन्द्र पांचाल ने गत बैठक की कार्यवाही क़ो पढ़ कर सुनाया,जो सर्वसम्मति से पास हुआ।कोषाध्यक्ष संत लाल मिश्र ने द्विवार्षिक आय व्यय का विवरण सी ए द्वारा प्रमाणित प्रस्तुत किया।पश्चात् निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्रद्धानंद शर्मा तथा पर्यवेक्षक विजय पाल कसाना के नेतृत्व में सर्वसम्मति से डाँ वीरेन्द्र नाथ सरदाना को अध्यक्ष,कृष्ण कुमार यादव क़ो महामंत्री एवं महिपाल सिंह तोमर को कोषाध्यक्ष निर्वाचित करते हुए नई कार्यसमिति के चयन का अधिकार भी दिया गया।

नवनिर्वाचित प्रधान डा वीरेन्द्र नाथ सरदाना ने सभा का प्रधान चुने जाने पर आर्य प्रतिनिधिओं का आभार व्यक्त करते हुए वेद प्रचार के कार्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा संकल्पित हैं।नवनिर्वाचित महामंत्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सभा अधिकारिओं ने मुझे इस लायक समझा है जो मुझे यह कार्य भार सौंपा है।उनको जो मुझसे अपेक्षाएं हैं हम उस पर खरे उतरेंगे।आप सभी के सहयोग से स्वामी दयानन्द जन्मोत्सव,आर्य समाज स्थापना दिवस,ऋषि बोधोत्सव एवं श्रद्धानंद बलिदान दिवस क़ो हर्षोल्लास से मनाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि महर्षि दयानन्द ने समाज से अंधविश्वास,पाखंड,जातिभेद,अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों को दूर करने का अभियान चलाया और वैदिक शिक्षा,स्त्री-शिक्षा, स्वतंत्रता एवं सामाजिक न्याय जैसे आधुनिक जीवन मूल्यों को वैदिक दृष्टिकोण से स्थापित किया।आज उसी कार्य को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है lकोषाध्यक्ष महिपाल सिंह तोमर ने कहा कि आर्य समाज युवाओं के बीच वैदिक संस्कृति को प्रचारित प्रसारित करने में अपनी वैचारिक शक्ति लगाए,ताकि आने वाली पीढ़ी वैदिक संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सके।

नव निर्वाचित मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य ने कहा कि उन्होंने पूर्व में वर्षो तक सभा के महामंत्री पद क़ो सुशोभित किया है।वे अब नवनिर्वाचित अधिकारिओं के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य करेंगे तथा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर निकलने वाली विशाल शोभा यात्रा क़ो हर्षोल्लास के साथ सबको साथ लेकर महानगर में निकालेंगे।शांतिपाठ एवं जलपान के साथ बैठक सम्पन्न हुई।


