cbamazon
उत्तर प्रदेश

भाजपा नगर मंडल की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की रणनीति तय, 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

भाजपा नगर मंडल की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की रणनीति तय, 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

 

समरसता संकल्प अभियान के तहत 17 अगस्त को सरधना पहुंचेगी कलश यात्रा, स्वागत की रूपरेखा तैयार

 

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

सरधना।भारतीय जनता पार्टी सरधना नगर मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान और समरसता संकल्प अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला मंत्री नितिन शर्मा मुख्य वक्ता तथा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रवासी आशीष प्रताप मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने की।

जिला मंत्री नितिन शर्मा ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 तिरंगे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों और उनकी टीमों को सौंपी गई है, ताकि हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को शाम पांच बजे मंडल कार्यालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता को बनाया गया है।

बैठक में संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत 17 अगस्त को सरधना पहुंचने वाली कलश यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने सभी कार्यकर्ताओं से दोनों अभियानों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, दीपक शर्मा, महामंत्री रक्षित गर्ग, विमला अरोड़ा, प्रदीप बुद्धिराजा, संजीव पंवार, मंगू प्रधान, संजीव शर्मा, शालिनी सैनी, श्वेता वर्मा, नीतू वर्मा, शंकर लोधी, वरुण सिंह, अंकुर गुप्ता, राजकुमार शर्मा, सौरभ जैन, ऋषभ जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।