बुलन्द संदेश ब्यूरो
मोदीनगर (अनवर खान)। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने संगठन विस्तार के क्रम में भूपेंद्र पुरी कॉलोनी निवासी एड अजय सैन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अधिवक्ता प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह की संस्तुति पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ अरुण सैन ने उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी।
सहज व्यवहार व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी एड अजय सैन की संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोपे जाने की घोषणा करते हुए डॉ अरुण सैन ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अजय सैन अपने विधिक अनुभव और सामाजिक सक्रियता के बल पर किसानों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।वहीं नव मनोनीत प्रदेश सचिव एड अजय सैन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों, मजदूरों एवं शोषित वर्ग के हितों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अजय सैन सहित अन्य नव मनोनीत पदाधिकारियों ने डॉ अरुण सैन को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजीव अधाना, गौरव त्यागी, पुनीत त्यागी, यासीन खान, डॉ. आस मोहम्मद, जुहैब अहमद, आशीष सैन और विकास ठाकुर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
(विधिक कार्यों के साथ ही समाजसेवा में भी सक्रिय है एड अजय सैन)
बता दें कि मोदीनगर में अधिवक्ता के रूप में पहचान रखने वाले अजय सैन लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से वे जरूरतमंद लोगों को विधिक परामर्श उपलब्ध कराने के साथ समाजहित के मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।


