बुलन्द संदेश ब्यूरो
पकड़े गए चोरों से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।
धौलाना थानेदार अवनीश शर्मा के नेतृत्व में चला है अभियान ।
धौलाना। संजीव वशिष्ठ ।
धौलाना । संजीव वशिष्ठ ।
अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धौलाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान रावली नहर पुल के पास से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
धौलाना थानेदार अवनीश शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैसल पुत्र मोहम्मद निशार एवं अमीन पुत्र शाहिद निवासी कस्बा कटघर, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल का पंजीकरण संख्या DL5SAR2543 है, जो थाना धौलाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 247/2026 से संबंधित है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 317(2) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को थाना धौलाना की पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक आकाश कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार तथा कांस्टेबल दिलीप बलियान और सोनू शामिल रहे। धौलाना थानेदार अवनीश शर्मा ने बताया कि अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग और विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके


