cbamazon
उत्तर प्रदेश

दिल्ली-मेरठ रोड एवं गंगनहर पटरी पर उमड़ा शिव भक्त कांवड़ियों का सैलाब  

दिल्ली-मेरठ रोड एवं गंगनहर पटरी पर उमड़ा शिव भक्त कांवड़ियों का सैलाब  

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) गंगनहर पटरी पर शिव भक्त कांवडियों का सैलाब उमड़ रहा है। 24 घंटे के अंदर गंगनहर पटरी से बीस हजार से अधिक कांवड़ियां निकल चुके है। शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जा रहा है। हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिव भक्त कांवड़िये मनमोहक झांकियां लेकर आ रहे है। गंगनहर पटरी व दिल्ली मेरठ रोड पर अब पूरी तरह से कांविड़ियों के हवाले हो गया है। हर तरफ़ भगवाधारी शिवभक्त ही दिखाई दे रही है। शिवभक्त मनमोहक झांकिया लेकर निकल रहे है। झांकिया देखने के लिए शहर के लोग शाम सात बजे से ही आना शुरु हो जाते है। हजारों लोग शाम सात बजे से रात बारह बजे तक कांवड़ियों को देखने के लिए सड़क पर आते है। लोग कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत कर रहे है। इसके अलावा गंगनहर पटरी पर राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा जाने वाले कांवड़िया निकल रहे है।

24 घंटे के अंदर बीस हजार से अधिक कांवडिया निकल चुके है। पाइप लाइन रोड पर शिवभक्तों का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जा रहा है।