cbamazon
उत्तर प्रदेश

दिनांक: 03 अगस्त, 2026 *महिला सुरक्षा एवं अवैध निर्माण जैसे जनहित के गंभीर मुद्दों को विधान परिषद में उठाया  सदस्य विधान परिषद दिनेश कुमार गोयल*

दिनांक: 03 अगस्त, 2026 *महिला सुरक्षा एवं अवैध निर्माण जैसे जनहित के गंभीर मुद्दों को विधान परिषद में उठाया  सदस्य विधान परिषद दिनेश कुमार गोयल*

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) लखनऊ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य  दिनेश कुमार गोयल एवं  विजय बहादुर पाठक ने आज प्रदेश की जनता से जुड़े दो अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनहित के विषयों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।पहले विषय में  दिनेश कुमार गोयल ने राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं की सुरक्षा हेतु लगाए गए पैनिक बटन की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में लगभग 5,000 बसों में करोड़ों रुपये की लागत से पैनिक बटन लगाए गए थे, किन्तु रखरखाव के अभाव में अधिकांश बसों में ये उपकरण निष्क्रिय हो चुके हैं। केवल गाजियाबाद क्षेत्र में ही लगभग 680 बसों में लगाए गए पैनिक बटन के कार्य न करने की जानकारी सामने आई है।

उन्होंने सरकार से तत्काल सभी बसों में पैनिक बटन की जांच कराकर उन्हें शीघ्र क्रियाशील बनाने तथा नियमित रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, जिससे महिला यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।इसके साथ ही  दिनेश गोयल ने प्रदेशभर में अवैध निर्माणों की गंभीर समस्या को भी विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद एवं औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बिना स्वीकृत मानचित्र के बहुमंजिला भवन एवं व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्मित हो रहे हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि अनेक स्थानों पर न्यायालयों के आदेशों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है,

 

जिसके कारण भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। दिनेश गोयल ने सरकार से मांग की कि प्रदेशभर में अवैध निर्माणों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा ऐसी इमारतों की नियमित जांच एवं निगरानी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा बनी रहे।दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि जनहित, महिला सुरक्षा एवं सुरक्षित शहरी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनता से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय को वे निरंतर विधान परिषद में मजबूती से उठाते रहेंगे।