बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ (सुदेश बिश्नोई )lछजलैट से वाया नूरपुर से बिजनौर तक स्टेट हाईवे-76 को फोरलेन करने की मांग एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने सदन में उठाई है। यह स्टेट हाईवे 90 किमी लंबा है। फोरलेन होने से क्षेत्र की ओडीओपी इकाइयों के कारोबार में तेजी आएगी। एमएलसी ने कहा कि स्टेट हाईवे के फोरलेन होने से मुरादाबाद, बरेली मुजफ्फरनगर की आवाजाही आसान हो जाएगी। सहानपुर-दिल्ली हाईवे गंगा एक्सप्रेसवे, देहरादून, नैनीताल, अयोध्या, गोरखपुर और वाराणसी की कनेक्टिविटी होने से क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगमता से हो जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव विधान परिषद से हाईवे को फोरलेन बना के लिए अविलंब कार्रवाई की मांग की है।


