cbamazon
उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी सरधना से गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी सरधना से गिरफ्तार

 

 

 

तहसील तिराहे से पुलिस ने दबोचा, कई मुकदमों में पहले से है नामजद

 

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

 

सरधना।थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को तहसील तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हरिमोहन उर्फ मोनू पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम भामौरी, थाना सरधना को गिरफ्तार किया। वह थाना सरधना में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।