cbamazon
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के स्पेशल जज विमल त्रिपाठी का निधन, न्यायालय में शोक

गाजियाबाद के स्पेशल जज विमल त्रिपाठी का निधन, न्यायालय में शोक

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

गाजियाबाद (आशा चौधरी) जिला न्यायालय गाजियाबाद में तैनात एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज (पॉक्सो एक्ट) विमल त्रिपाठी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह किडनी फेलियर से पीड़ित थे और पिछले काफी समय से दिल्ली के एम्स तथा मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वह डायलिसिस पर थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 47 वर्ष थी।विमल त्रिपाठी का 8 जुलाई को ही गाजियाबाद जिला न्यायालय में तबादला हुआ था। इससे पहले वह उन्नाव में एडीजे (एफटीसी) के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से वह वाराणसी के निवासी थे। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही जिला न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।