cbamazon
उत्तर प्रदेश

*गोविंदपुरम व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां*

*गोविंदपुरम व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां*

 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद,(आशा चौधरी) 4 अगस्त। महानगर व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय, 60 मालीवाड़ा, गाजियाबाद में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में गोविंदपुरम व्यापार मंडल का विस्तार किया गया। यह विस्तार महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान एवं जिला महामंत्री राजदेव त्यागी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से गौरव सिंघल को महामंत्री तथा अशोक गर्ग को कोषाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान ने कहा कि संगठन निरंतर विस्तार कर रहा है और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा व्यापारिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए समर्पित है। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। जिला महामंत्री राजदेव त्यागी ने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यापारियों का विश्वास और अधिक मजबूत होगा तथा सभी पदाधिकारी एकजुट होकर व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर युवा महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, गोविंदपुरम व्यापार मंडल के चेयरमैन हरिओम गर्ग, अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं उपाध्यक्ष कुणाल गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नवमनोनीत साथियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गोविंदपुरम क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।