cbamazon
उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर युवती से दुषकर्म का प्रयास । विरोध करने पर मां बाप किया चाकू से हमला ।

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

1, धौलाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेखुपुर खिचरा का मामला । 

 

धौलाना । संजीव वशिष्ठ ।

 

 घर में घुस कर विवाहिता के साथ दुषकर्म घर में घुसकर युवती से दुषकर्म का प्रयास । विरोध करने पर मां बाप किया चाकू से हमला ।

 

1, धौलाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेखुपुर खिचरा का मामला । 

 

धौलाना । संजीव वशिष्ठ ।

 

 घर में घुस कर विवाहिता के साथ दुषकर्म के प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है । शिकायत करने पर युवती के मां बाप पर चाकू से सिर फिरे आशिक ने हमला कर दिया । जिससे वृद्ध दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाना धौलाना में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। 

 पीड़ित ने दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली । उसने उन्हीं फोटो और वीडियो को उसके पति के मोबाइल पर भेज दिए । जिससे हुई कलह उपरांत वह ससुराल से अब अपने मायके में ही रह रही थी । बीती रात वही युवक मौका पाकर उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा । विरोध करने पर वह तब तो घर से चला गया । जब उसके माता पिता घर आये तो उसने आपबीती बताई। वृद्ध माता पिता आरोपी युवक के घर शिकायत करने गए तो उन लोगों ने दोनों वृद्ध दंपत्ति पर चाकू और लाठी डंडो से वार कर घायल कर दिया । सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ से केई लोगों को हिरासत में लेकर घायलों दंपत्ति को सरकारी अस्पताल धौलाना में भर्ती कराया । पीड़ित पक्ष ने थाना धौलाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । पीड़ित पक्ष का आरोप है की आरोपित पक्ष दबंग है वे उस पर और उसके परिवार पर जबरन फैसले का दवाब बना रहे हैं । मामले में धौलाना थानेदार अवनीश शर्मा ने जांच कर उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है ।