cbamazon
उत्तर प्रदेश

हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आए हजारों "शिव भक्तों ने शिव मंदिरों में किया" जलाभिषेक

हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आए हजारों "शिव भक्तों ने शिव मंदिरों में किया" जलाभिषेक

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ (सुदेश बिश्नोई )। देवनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आए हजारों शिव भक्तों ने सावन माह के पहले सोमवार को आज लाडलाबाद प्रकटेश्वर शिव मंदिर और छजलैट के प्राचीन ढlकी शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।

कांठ के लाडलाबाद प्रकटेश्वर शिव मंदिर और छजलैट के प्राचीन महादेव मंदिर से स्थानीय ही नहीं बल्कि दूर-दराज के श्रद्धालुओं की भी आस्था जुड़ी हैl हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने लाडलाबाद मंदिर और प्राचीन ढाकी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे मंदिर पर पहुंचे और उन्होंने भी बेलपत्र आदि चढाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की दोनों मंदिरों पर मेले का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे बच्चों ने मेले का आनंद लिया। श्रद्धालुओं के लिए दिनभर भंडारे भी मंदिरों पर चलते रहे सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही। इसके साथ-साथ क्षेत्र के अन्य मंदिरों पर भी सावन के पहले सोमवार को आम जन ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर धर्म लाभ उठाया है।