cbamazon
उत्तर प्रदेश

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां, मुस्लिम कमेटी ( रजि )ने डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां, मुस्लिम कमेटी ( रजि )ने डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

बुलन्द संदेश ब्यूरो

इक़बाल अहमद खाँ की अध्यक्षता में डी एम और एस पी से मिला कमेटी प्रतिनिधि मंडल,मांग पत्र प्रस्तुत किया

अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी )मुस्लिम कमेटी (रजि) अमरोहा की एक बैठक सरपरस्त कमेटी मोहम्मद आसिफ क़ुरैशी के आवास पर अध्यक्ष मुस्लिम कमेटी इक़बाल अहमद खाँ की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस अवसर पर कमेटी के विधिक सलाह कार और सीनियर अधिवक्ता आरिफ़ मलिक एडवोकेट ने

मुस्लिम कमेटी रजिस्टर्ड अमरोहा की ओर से ईद मिलादुन्नबी (स व) के अवसर पर 15 अगस्त से आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों तथा जुलूस-ए-मोहम्मदी के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला अधिकारी और एसपी अमरोहा को मांगपत्र सौंपने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया किया जिस पर मौजूद सभी वरिष्ठ सदस्यों डॉक्टर नज्म उन नबी, रौमी शफ़ात एडवोकेट, यामीन फारूक़ी, अकरम मंसूरी, अंसार मलिक, शमीम अहमद, खालिद सिद्दीक़ी, अनस अब्बासी, आरिफ़ कुरैशी, हाजी मोहसिन,फराज़ सिद्दीक़ी, सलीम सलमानी व अन्य ने पक्ष करते हुए पारित प्रस्ताव पर तत्काल अमल करने का पक्ष किया मीटिंग का संचालन प्रवक्ता कमेटी सालार गाज़ी ने किया बैठक के तुरंत बाद ज़िले के दोनों ही उच्च अधिकारियों से कमेटी प्रतिनिधि मंडल ने मुलाक़ात की  

ज्ञापन में जुलूस मार्ग की सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बिजली, आवारा पशुओं पर रोक, टाउन हॉल मैदान उपलब्ध कराने तथा पर्याप्त पुलिस सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही समिति ने अनुरोध किया कि सभी सरकारी अनुमतियां केवल मुस्लिम कमेटी रजिस्टर्ड अमरोहा के अधिकृत अध्यक्ष के आवेदन पर ही जारी की जाएं।

कमेटी ने विश्वास जताया कि प्रशासन के सहयोग से इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी के सभी कार्यक्रम आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे।

कॉटन वेस्ट और ढोलक कारोबारियों की सब्सिडी जारी करने की मांग 

 अमरोहा (बुलंद सन्देश )सदर विधायक अमरोहा अध्यक्ष पी ए सी उत्तर प्रदेश हाजी महबूब अली ने विधान सभा मानसून सत्र के दौरान प्रदेश मुख्यता अमरोहा के काटन वेस्ट और ढोलक कारोबारियों को सपा सरकार की तरह विद्युत सब्सिडी बहाल करने की मांग की.उन्होंने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इन कारोबारियों के साथ अन्याय हो रहा है इस पर सरकार शीघ्र ध्यान देकर उनकी सब्सिडी बहाल करे।महबूब अली की मांग पर विभागीय मंत्री ने जल्द सब्सिडी बहाली को आश्वस्त किया