बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ (सुदेश बिश्नोई)l नगर से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक कांठ केसरी के संपादक आर के कश्यप(56) का गुरुवार को उपचार के दौरान मुरादाबाद के अस्पताल में निधन हो गयाl शाम को नगर के मोक्ष धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गयाl आर के कश्यप के आकस्मिक निधन पर अनेक लोगों ने दुख: व्यक्त किया हैl नगर के मोहल्ला चौक बाजार निवासी राजेंद्र कुमार कश्यप पुत्र स्वर्गीय कृपाल सिंह साप्ताहिक कांठ केसरी के संपादक थेl करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी अचानक तबीयत खराब हुई उनको
उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया l उपचार के दौरान उनके अनेक अंगों ने काम करना बंद कर दिया था l बाद में अस्पताल में उनको वेंटिलेटर पर रखा गयाl गुरुवार की सुबह 11:00 बजे उनका निधन हो गयाl उनके पार्थिव शव को एंबुलेंस द्वारा उनके निवास पर लाया गया उनके निधन की खबर सुनकर नगर में शोक की लहर दौड़ गईl नगर के मोक्ष धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गयाl उनके बड़े पुत्र राहुल कुमार कश्यप ने मुखाग्नि दी l उनके निधन पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, वैश्य सभा के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई, एडवोकेट दीपक बिश्नोई,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, ओमवीर सिंह बिश्नोई, संजय यादव,देवेंद्र बिश्नोई, बिश्नोई वैश्य सभा के अध्यक्ष अनिल बिश्नोई, राजीव बिश्नोई, आलोक वर्मा आदि ने दुख: व्यक्त किया है l


