cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांठ में विद्युत समस्याओं के निस्तारण हेतु लगे" मेगा कैंप में 13 शिकायतों "का हुआ निस्तारण

कांठ में विद्युत समस्याओं के निस्तारण हेतु  लगे" मेगा कैंप में 13 शिकायतों "का हुआ निस्तारण

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ( सुदेश बिश्नोई)। शासन के निर्देश पर बुधवार को बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के कांठ के पुरानी तहसील परिसर स्थित उपखंड कार्यालय में एसडीओ सचिन रस्तोगी के नेतृत्व में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 13 शिकायतों का निस्तारण किया गयाlइस अवसर पर यशेंद्र कुमार (अस्सिटेंट इंजीनियर मीटर), अवर अभियंता कांठ नरेंद्र कुमार, अवर अभियंता आशुतोष कुमार( सलेमपुर- गढ़ी ), अवर अभियंता जगदीश प्रसाद (रसूलपुर गुर्जर ), देवेंद्र कुमार( क्लर्क ), मुस्तकीम ( बिलिंग क्लर्क ), आदि मौजूद थे l