cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांठ तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु होगा 13 अगस्त को चुनाव

कांठ तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु होगा 13 अगस्त को चुनाव

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ( सुदेश बिश्नोई )l सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद कांठ तहसील बार एसोसिएशन में तीन पदों पर चुनाव होना माना जा रहा है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक बताया गया कि आज किसी भी नाम पर आपत्ति ना आने के कारण सभी पत्र वैध पाए गए लेकिन सदस्य हेतु मनोज कुमार व खेम सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस कर लिया। इसलिए अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी चरन सिंह ढाका एवं डॉक्टर विनीत नैन,महासचिव पद पर चार प्रत्याशी शहजाद रफी, सुनील कुमार, मोहम्मद नाजिम, व कपिल कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मोहम्मद नौशाद व कपिल कुमार, होने के कारण इन तीन पदों पर 13 अगस्त को चुनाव किया जाएगाl वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु शीशराम सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष जीनत परवीन अतुल राजपूत कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम परितोष भारती सह सचिव प्रशासनिक भूपेंद्र सिंह सह सचिव पुस्तकालय मोहम्मद सोहेल खान सह सचिव प्रशासनिक पर दिनेश कुमार सदस्य कार्यकारिणी पांच पदों पर मोहम्मद अजहरुद्दीन योगेंद्र सिंह बृजेश कुमार हिमांशु धीर सुनील कुमार का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। जिनकी विधिवत औपचारिक घोषणा 13 अगस्त को मतदान और मतगणना के उपरांत की जाएगी।