cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं ईओ, शिविरों में फॉगिंग और साफ-सफाई के दिए निर्देश

कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं ईओ, शिविरों में फॉगिंग और साफ-सफाई के दिए निर्देश

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

 

बिजली व्यवस्था भी परखी, श्रद्धालुओं को हर सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

 

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

 

सरधना। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने मंगलवार को चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर स्थापित विभिन्न कांवड़ शिविरों में पहुंचकर साफ-सफाई, फॉगिंग और विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ईओ ने पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी शिविरों में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए, ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों की आशंका न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था लगातार बेहतर बनी रहनी चाहिए और कहीं भी गंदगी दिखाई नहीं देनी चाहिए।

दीपिका शुक्ला ने शिविरों में विद्युत व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति निर्बाध रहे तथा सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए।