बुलन्द संदेश ब्यूरो
*अप्सरा बॉर्डर, यूपी गेट, दुहाई सहित कावड़ मार्ग का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, मेरठ रोड स्थित कंट्रोल रूम से भी देखी व्यवस्था*
गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) सावन के पहला सोमवार में दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया साथ ही निगम की समय से हुई व्यवस्था को देखकर प्रशंसा जाहिर की, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम के समस्त विभाग कावड़ महोत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं नगर आयुक्त द्वारा कावड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें अप्सरा बॉर्डर, दुहाई मार्ग, कनवानी पुलिया यूपी गेट, मेरठ रोड, दूधेश्वर नाथ मंदिर मार्ग का जायजा लिया गया मौके पर स्वास्थ्य जल कल तथा निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे, नगर आयुक्त के द्वारा मेरठ रोड स्थित कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया गया, कंट्रोल रूम से कावड़ मार्ग तथा दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर को देखा गया, कंट्रोल रूम पर उपस्थित पुलिस की टीम से भी चल रहे कार्यों पर वार्ता की गई l

कावड़ मार्ग का निरीक्षण करने के उपरांत नगर आयुक्त द्वारा दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर का भी जायजा लिया गया मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी तथा प्रकाश विभाग से स्वप्निल जैन भी उपस्थित रही, बैरिकेडिंग का कार्य समय से पूरा होने पर संबंधित टीम का उत्साहवर्धन किया गया नगर आयुक्त द्वारा मंदिर परिसर में जाकर महंत नारायण गिरी से भी मुलाकात की, महंत की उपस्थिति में निगम अधिकारियों तथा नगर आयुक्त द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना की तथा जलाभिषेक किया गया, महंत नारायण गिरी द्वारा बताया गया कि दो महीने से गाजियाबाद नगर निगम की टीम कावड़ महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारी कर रही है जिसके क्रम में समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो रही है, महंत जी द्वारा नगर आयुक्त तथा टीम का उत्साहवर्धन किया गयाl
नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के क्रम में अप्सरा बॉर्डर से लेकर मोहन नगर तक सफाई व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया गया, मोबाइल शौचालय की साफ सफाई को भी देखा गया मौके पर उपस्थित नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया सभी कावड़ मार्ग पर लगे हुए सभी मोबाइल टॉयलेट नियमित साफ किया जा रहे हैं कावड़ यात्रियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ टीम के द्वारा व्यवस्था को संभालने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है, नगर आयुक्त द्वारा तेजी से मोहन नगर तक तथा मोहन नगर से आगे अप्सरा बॉर्डर तक बैरिकेडिंग के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, मौके पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को मॉनिटरिंग को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए जिसमें नियमित होने वाली सफाई व्यवस्था नियमित शौचालय की सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया l


