cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम, शिवभक्तों का बढ़ाया उत्साह

कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम, शिवभक्तों का बढ़ाया उत्साह

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

 

पल्लवपुरम और गंगनहर कांवड़ मार्ग के शिविरों का किया भ्रमण, व्यवस्थाओं की सराहना

 

 

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

 

 

सरधना। पूर्व विधायक संगीत सोम ने रविवार को सरधना विधानसभा क्षेत्र के पल्लवपुरम और गंगनहर के निकट चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर लगे विभिन्न शिव कांवड़ सेवा शिविरों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों से बातचीत कर यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

संगीत सोम ने सेवा शिविर संचालकों और स्वयंसेवकों से मुलाकात कर श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल और अन्य सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपरा है और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

शिविरों में उनके पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कई शिवभक्तों और क्षेत्रवासियों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

इस अवसर पर नीटू प्रधान, पीयूष मुखिया प्रधान, प्रवीन मोतला प्रधान, अंकुर मोतला, अजय गौतम, राहुल चौहान, अंकित प्रजापति, ऋषभ, सौरभ, विकास, मनीष, सचिन खटीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।