cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अमरोहा पुलिस पूरी तरह सतर्क

कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अमरोहा पुलिस पूरी तरह सतर्क

बुलन्द संदेश  ब्यूरो

अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी)कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अमरोहा पुलिस पूरी तरह सतर्क, कांवड़ मार्गों पर बैरियर लगाकर सघन सुरक्षा व्यवस्थ की जा रही है ।श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन में जनपद अमरोहा पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है।
जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर आवश्यकतानुसार बैरियर स्थापित कर पुलिस बल की तैनाती की गई है। बैरियरों पर नियुक्त पुलिसकर्मी लगातार वाहनों की निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रभावी ड्यूटी कर रहे हैं।कांवड़ मार्गों पर निरंतर पेट्रोलिंग, संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी, यातायात डायवर्जन का अनुपालन तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य आधुनिक संसाधनों के माध्यम से भी कांवड़ यात्रा की सतत निगरानी की जा रही है ।अमरोहा पुलिस श्रद्धालुओं से अपील करती है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा डायल-112 पर दें।अमरोहा पुलिस कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।