बुलन्द संदेश ब्यूरो
करण ठाकुर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए। ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव फलेदा निवासी राष्ट्रवादी करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण ठाकुर सोमवार को अपनी टीम के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान करण ठाकुर ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई। जिम्मेदारी का वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान डॉक्टर लोकेंद्र सिंह, दीपक ठाकुर, ने सदस्यता ग्रहण करी। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


