cbamazon
उत्तर प्रदेश

खेत में चारा लेने गए युवक को सांप ने डसा, मेरठ रेफर

खेत में चारा लेने गए युवक को सांप ने डसा, मेरठ रेफर

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

गढ़मुक्तेश्वर (गुफरान अली)।

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी नौशाद (25) पुत्र इंतजार गुरुवार को खेत में चारा लेने गए थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिखेड़ा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित बैसला ने बताया कि गर्मी और बरसात के मौसम में सांप अपने बिलों से निकलकर खेतों, झाड़ियों और रिहायशी क्षेत्रों में आ जाते हैं। ऐसे में खेतों या झाड़ियों के आसपास जाते समय पर्याप्त सावधानी बरतें, टॉर्च या अन्य रोशनी का उपयोग करें तथा बिना देखे झाड़ियों में हाथ न डालें।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में समय न गंवाएं। पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय उपचार कराएं, ताकि समय रहते उचित इलाज मिल सके।