बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाजियाबाद (आशा चौधरी) लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डा.अतुल कुमार जैन की अध्यक्षता में संस्था के कार्यालय के सभागार में कार्यकारिणी की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें लोहा मंडी क्षेत्र और व्यापारियों के हितों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार विमर्श करके निर्णय लिए गए।
पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ-साथ नए सदस्यता के आवेदनों पर विचार करके उनका अनुमोदन किया गया और निर्णय लिया गया। उपस्थित सभी व्यापारियों और पदाधिकारीयों ने जीएसटी विभाग से आ रही सचल दल से संबंधित समस्याओं को बहुत ही जोर-शोर से उठाया और कुछ मामलों में अनावश्यक आ रहे नोटिसों के लिए भी समस्या बताई गई जिसके समाधान हेतु विभाग को संपर्क करने का निर्णय लिया गया जिससे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके।
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा चालू वर्ष के मेंटेनेंस चार्ज अभी तक अपडेट नहीं हुए उस संबंध में भी कुछ सदस्यों ने बात रखी जिसके लिए विभाग से संपर्क करके उसको अपडेट करने के लिए निवेदन किया जाएगा, साथ ही लोहा मंडी क्षेत्र में नाले नालियों की सफाई सुचारू रूप से न होने की समस्या भी उठाई गई और जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहने की बात आई जिसके लिए भी यह निर्णय लिया गया कि विभाग से संपर्क करके एक सुविधाजनक और प्रभावी योजना बनाकर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विभिन्न चौराहों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाने का भी मुद्दा उठाया गया तथा जहां पर भी सड़क मुख्य सड़क से मिलती है उस जॉइंट्स पर ऊंचा नीचा होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है उसकी मरम्मत करके समतल कराने के लिए समस्या उठाई गई।
लोहा मंडी क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए गेटों को दुरुस्त कराकर उनका भी प्रभारी संचालन करने के विषय में चर्चा हुई ।
सभी उपस्थित साथियों ने अपने-अपने बहुमूल्य विचार रखें साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाने के लिए 15 अगस्त 2026 को तारा स्टील चौक पर यह कार्यक्रम रखने के लिए निर्णय लिया हुआ।
बैठक में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के पदाधिकारी अतुल कुमार जैन,अंबरीश जैन, सतीश बंसल,दीपक सिंघल, मोहनलाल अग्रवाल,गौरव मिगलानी,अनुराग अग्रवाल, गिरीश मेहंदीरत्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता,सुशील कुमार अग्रवाल,सौरभ गोयल, नीरज शर्मा,विकास जैन, ओ.पी. कंसल इत्यादि के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी और व्यापपरीकरण उपस्थित रहे।
डा.अतुल कुमार जैन ने सभी पधारे हुए अधिक पदाधिकारी और सदस्यों का धन्यवाद किया।


