बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाजियाबाद (आशा चौधरी )सदीप चौधरी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि शासनादेश के द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रख्यापित की गई है एवं शासनादेश के द्वारा योजना का विस्तार करते हुये शासनादेश के द्वारा योजना संचालन हेतु दिशा निर्देश एवं गाइड लाईन निर्गत किया गया है।
योजनान्तर्गत ऐसे छात्र जो जे०ई०ई०/ नीट तथा एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वह योजनान्तर्गत कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाज़ियाबाद में अपना पंजीकरण कराकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। *जे०ई०ई, नीट एवं एक दिवसीय परीक्षा*
आवेदन करने की अन्तिम तिथि:20.08.2026
कोचिंग प्रारम्भ होने की तिथि: 01.09.2026
योजनान्तर्गत इच्छुक छात्र/छात्रा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाज़ियाबाद, कक्ष न० 111, विकास भवन गाज़ियाबाद से आवेदन प्राप्त कर सकते है। प्रशिक्षण हेतु छात्र/छात्राओं का चयन प्रवेश परीक्षा अथवा साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।


