cbamazon
उत्तर प्रदेश

मूसलाधार बारिश से मकान ढहा, खेत पर होने से बाल-बाल बचा परिवार

मूसलाधार बारिश से मकान ढहा, खेत पर होने से बाल-बाल बचा परिवार

मूसलाधार बारिश से मकान ढहा, खेत पर होने से बाल-बाल बचा परिवार

बंधौर गांव में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन

डिबाई (केपी सिंह चौहान)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम बंधौर में एक परिवार का मकान भरभराकर ढह गया। संयोगवश घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेत पर कार्य करने गए हुए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मकान में रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बंधौर निवासी गणपत सिंह, पुत्र स्वर्गीय सोरन सिंह का मकान लगातार हो रही वर्षा के चलते अचानक धराशायी हो गया। ग्रामीणों के अनुसार यदि घटना के समय परिवार के सदस्य घर के भीतर मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रकाशपुर जिला पंचायत क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी अरविंद लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना, क्षति का जायजा लिया और हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन की आपदा राहत एवं आवास संबंधी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी, ताकि परिवार को शीघ्र राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश से प्रभावित परिवार का तत्काल सर्वे कराकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लगातार हो रही वर्षा के कारण क्षेत्र के मकानों में रहने वाले परिवारों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।