बुलन्द संदेश ब्यूरो
अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी)जनपद के थाना रहरा पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी के साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है।चार अगस्त २०२६ को थाना रहरा पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर के बाबत अभियुक्त हर्षित पुत्र लल्लू निवासी ग्राम खुर्तिया थाना रहरा जिला अमरोहा व एक बाल अपचारी द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार करने के सम्बन्ध मे थाना रहरा पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 70(2) बीएनएस , 5(g)/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किये गये । घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना रहरा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त हर्षित पुत्र लल्लू निवासी ग्राम खुर्तिया थाना रहरा जिला अमरोहा व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त व बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय, अमरोहा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


