cbamazon
उत्तर प्रदेश

पीडीए सम्मेलन में जुटी भीड़

पीडीए सम्मेलन में जुटी भीड़

 

●2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

 

 

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

सम्भल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के बनियाखेड़ा में पीडीए (पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक) सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

      मंगलवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति पहुंचे। उनके साथ गौतम बुद्ध नगर के पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति और मेरठ के जिला सचिव नीतू प्रजापति भी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा दक्ष प्रजापति और डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।मुख्य अतिथि रमेश प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि प्रजापति समाज अब जागरूक हो रहा है और उसे अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रजापति समाज को रोजगार,आवास और सम्मान मिला। छात्रवृत्ति,कन्या विद्याधन और लैपटॉप जैसी योजनाओं से समाज को लाभ पहुंचा।उन्होंने 2027 के चुनाव को लक्ष्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नीतियों को उजागर करने और सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।सम्मेलन में विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता असगर अली अंसारी और संचालन ओमप्रकाश प्रजापति ने किया।