cbamazon
उत्तर प्रदेश

पीएम श्री स्कूलों में फर्नीचर खरीद : लोकायुक्त तक पहुंचा मामल

पीएम श्री स्कूलों में फर्नीचर खरीद : लोकायुक्त तक पहुंचा मामल

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ (सुदेश बिश्नोई )। मुरादाबाद के पीएमश्री स्कूलों के फर्नीचर खरीद में अनियमितता की शिकायत लोकायुक्त उप्र तक पहुंच गई है। शिकायतकर्ता अभिषेक गौड़ का कहना है कि प्रकरण को स्वीकार करते हुए लोकयुक्त कार्यालय के द्वारा उनसे नोटरी का शपथपत्र और परिवाद दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने को पत्र जारी किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी और उनके कार्यालय के सहयोगियों, गलत ढंग से फर्नीचर क्रय के मामले में स्कूलों के स्तर पर बरती गई अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई है। में दिए गए निर्देश के अनुसार शीघ्र ही नोटरी शपथपत्र, साक्ष्य और शुल्क प्रेषित कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी।