फूलों की मंडी जाते समय कुलंजन राजवाहे की पटरी पर हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
सरधना। थाना क्षेत्र के कुलंजन गांव में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अमन बाइक से फूलों की मंडी जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
टेहरकी गांव निवासी अमन शेख (20) पुत्र अल्ताफ अहमद शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक से फूलों की मंडी जा रहा था। वह कुलंजन राजवाहे की पटरी से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद टेहरकी गांव निवासी अनस पुत्र सदाकत वहां से गुजरा। उसने अमन को सड़क पर घायल अवस्था में देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अमन को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अमन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शनिवार सुबह परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अमन के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।अंतिम संस्कार में विधायक अतुल प्रधान भी शामिल हुए और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।


