बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ (सुदेश बिश्नोई)l बिश्नोई समाज के लोगों की आज हुई बैठक में बिश्नोई रत्न से सम्मानित हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल के पौत्र हरियाणा के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई को हरियाणा भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी गईl भव्य बिश्नोई का यहां आने पर भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया l उल्लेखनीय है की भव्य बिश्नोई वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के पुत्र हैं l बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट प्रदीप बिश्नोई ने कहा कि भव्य बिश्नोई बिश्नोई समाज के युवा नेता हैं प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से हरियाणा में भाजपा मजबूत होगीl इस अवसर पर डॉ रविंद्र बिश्नोई, एडवोकेट योगेश बिश्नोई, ब्रह्मजीत, ( बिश्नोई सभा हरथला )हर ज्ञान सिंह (बिश्नोई सभा मीरपुर), एडवोकेट विजयवीर सिंह बिश्नोई,नरेश सिंह बिश्नोई (पूर्व अध्यक्ष बिश्नोई मंदिर लोदीपुर) एडवोकेट दीपक बिश्नोई, एडवोकेट विवेक बिश्नोई आदि मौजूद थे l एडवोकेट प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि भव्य बिश्नोई का यहां आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा l


