cbamazon
उत्तर प्रदेश

रोडरेज में दबंगों ने ऑटो चालक की बेरहमी से की पिटाई, ईंट मार कर उसका सिर फोड़ा

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) थानाक्षेत्र के गांव भिक्कनपुर में रोडरेज में बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ईट मारकर ऑटो चालक का सिर भी फोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोनी के बंथला निवासी रोहित कुमार ऑटो चलाते है। वह किसी काम से मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव भिक्कनपुर आए थे। वह पैंठ से ऑटो निकाल रहे थे। इसी बीच ऑटो व बाइक की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर रोहित का बाइक सवारों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवार दबंगों ने रोहित के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और ऑटो में जमकर तोड़फोड़ की। ईंट मारकर आउट चालक का सिर भी फोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नीशू,क्रिस निवासी अज्ञात व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।