cbamazon
उत्तर प्रदेश

रो -रो के जैनब ने आबिद से पूछा मेरे भाई की तुरबत कहाँ है  

रो -रो के जैनब ने आबिद से पूछा मेरे भाई की तुरबत कहाँ है  

 

कस्बे में हुसैन की याद में चेहलुम के जुलुस बरामद 

नौगांवा सादात/ अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी ) कस्बा नौगांवा सादात में मंगलवार को चेहल्लुम का शोक मनाया गया।अंजूमन सोगवारे हुसैनी,अन्जुमने हैदरी , अंजुममान आबदिया, अंजुममन यादगार हुसैनी रज़ि o समेत सैंकड़ों अज़ादारों ने ने चेहलुम का अपना तारीखी जुलुस इमामबाड़ा दौलत शहीद ,इमाम बारगाह सैय्यद नूर गुला तालाब से सुबह 9 बजे बरामद किया।अंजुमन सोगवारे हुसैनी ने इमाम हुसैन के चेहरों की मजलिस इमामबाड़ा दौलत शहीद में मुनाकिद की इस मजलिस मैं मोहम्मद ताहिर व उनके साथियों ने मर्सिया पढ़ा। मजलिस को बनारस से आए मौलाना तौसीफ अली ने इमाम हुसैन की शहादत का जिक्र किया। इसके बाद जुलूस बरामद किया गया। जुलूस में अलम मुबारक ,ताबूत, जलजना, सफेद रंग के ताजा बरामद किये गये। जुलूस में शुजा, बाकर, ओन, हसन आलम नोहा पढ़ते हुए चल रहे थे। जबकि करीम हैदर, अथर अब्बास,हैदर मेहंदी, तहजीब ,असद रजा, जुलूस की निगरानी कर रहे थे। उधर दूसरा जुलूस इमामबाड़ा सैयद नूर गूला से बरामद किया गया।इस मौके पर मौलाना मौहम्मद अब्बास ने मसाहिबे आले मौहम्मद बयान किये और उस वक़्त की मंज़रकाशी पेश की जब ज़िंदाने शाम से असीरो को रिहा किया था। जुलुस में ऊटो पर अमरिया सजी हुईं थी ये जुलुस हफ्ता बाजार,बगला, दौलत शहीद, बड़ी इमली पहुंचा यहां पर ज़ाहिद नौगांवी ने नोहा पढ़ा। यह जुलूस कटकुई, फखरपुरा , मंगल बाजार,तहसील, हुसैनी चौक ,शफ़रीद, मेन बाजार ,अली नगर, बुद्ध बाजार होता हुआ हफ्फता बाजार पहुंचा तब यहां पर मंज़र कशी पेश की जब असीरो का काफला कर्बला में पहुंचा। जुलुस में अली सज्जाद दानिश दिलबर इजाज़ अली शाब्बार आदिल अब्बास नायब हैदर ने नोहा पढ़ा जुलुस में अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास उपाध्य्क्ष सिब्ते हैदर,सचिव हुसैन अब्बास उप सचिव तारिक रज़ा शोबी मिडिया प्रभारी मास्टर कौसर अब्बास जाने आलम गुलाम अस्करी भूटो मोहम्मद अली कामिल शबाब हैदार अहसान अख्तर मोहम्मद हैदार कमर हैदर आदि सैंकड़ों अज़ादार मौजूद थे।