cbamazon
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन भारत ने विशाल कांवड़ सेवा शिविर का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन भारत ने विशाल कांवड़ सेवा शिविर का किया शुभारंभ

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन भारत द्वारा ओएफएम गेट के समीप विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं संस्था के पदाधिकारियों और

कार्यकताओं ने भगवान शिव का पूजन कर कांवड़ियों की सेवा का संकल्प लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रतिदिन हजारों शिवभक्त इस रोड से होकर गुजरते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा शिविर में भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान भाजपा नेता नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विकास तेवतिया, मुरादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य, शहर के प्रमुख समाजसेवी विनोद जिंदल, सपा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव, भाजपा नेता विवेक गर्ग सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।