cbamazon
उत्तर प्रदेश

*रात्रि में भी जारी है नगर आयुक्त का दौरा, निगम अधिकारियों द्वारा कावड़ मार्ग पर 24 घंटे रखी जा रही है नजर*

*रात्रि में भी जारी है नगर आयुक्त का दौरा, निगम अधिकारियों द्वारा कावड़ मार्ग पर 24 घंटे रखी जा रही है नजर*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

*रात्रि में निरीक्षण के दौरान कावड़ यात्रियों से मिले नगर आयुक्त निगम द्वारा आयोजित कावड़ शिविर की व्यवस्थाओं और सुविधाओं से खुश हुए कांवड़िया*

 

गाजियाबाद(आशा चौधरी) नगर निगम द्वारा कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है जिसमें सभी विभाग व्यवस्था में जुटे हुए हैं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा भी चल रहे कार्यों पर नजर रखी जा रही है इसी क्रम में नगर आयुक्त रात्रि में भी कावड़ मार्ग का तथा आयोजित कावड़ शिविर का निरीक्षण कर रहे हैं, कावड़ मार्ग पर लगी हुई लाइटिंग साइ उपवन में कावड़ यात्रियों के लिए बनी हुई व्यवस्था का नगर आयुक्त द्वारा जायजा लिया गया, मौके पर उपस्थित कावड़ यात्रियों से बातचीत करते हुए उनका हाल-चाल जाना गया, रात्रि में निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र तथा टीम उपस्थित रही l

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया 24 घंटे निगम अधिकारी व्यवस्था को बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं जिसमें रात्रि में भी निगम की टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है रात्रि भ्रमण के दौरान दुहाई से लेकर मेरठ रोड तक प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया गया कंट्रोल रूम पर उपस्थित होकर रात्रि में चल रहे कावड़ यात्रियों को देखा गया दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर तथा पूरे कावड़ मार्ग पर नजर डाली गई इसी क्रम में साइ उपवन जहां गाजियाबाद नगर निगम साइ सेवा ट्रस्ट द्वारा कांवड़ शिविर का आयोजन किया जाता है व्यवस्थाओं को देखा गया, विश्राम कर रहे कावड़ यात्रियों से बातचीत की गई हरियाण तथा दिल्ली से आए हुए कावड़ यात्रियों से बातचीत करते हुए उनका हाल-चाल जाना गया उसके बाद कावड़ शिविर में रसोई का भी जायजा लिया गया साफ सफाई की व्यवस्था को देखा गया, सुरक्षा की दृष्टि से लगे हुए कैमरा के बारे में भी जानकारी ली गई, उपस्थित शिव भक्तों तथा कांवरियों को आराम से विश्राम करने के लिए कहा गया साथ ही निगम की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए भी बताया गया l 

 नगर निगम के कावड़ शिविर में पंखों की व्यवस्था, लाइटिंग की व्यवस्था, स्नान घर की व्यवस्था, खानपान की व्यवस्था को देख कावड़ यात्रियों द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गई, सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम पर भी संतोष जताते हुए गाजियाबाद नगर निगम टीम का भी धन्यवाद किया गया l