cbamazon
उत्तर प्रदेश

रणवीर दहिया ने विभिन्न कांवड़ सेवा भंडारों में पहुंचकर की शिवभक्तों की सेवा

रणवीर दहिया ने विभिन्न कांवड़ सेवा भंडारों में पहुंचकर की शिवभक्तों की सेवा

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल नेता रणवीर दहिया ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगाए गए कांवड़ सेवा भंडारों में पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने खानपुर, महपा, टिमकिया, जिटौला, किनौनी, रसूलपुर, कैथवाड़ी, रजापुर सहित कई गांवों में पहुंचकर कांवड़ियों से मुलाकात की और उनके लिए की जा रही सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

इस दौरान जिटौला एवं रजापुर में कांवड़ सेवा भंडारों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। रणवीर दहिया ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है। कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है और क्षेत्र के लोगों द्वारा मिल-जुलकर की जा रही सेवा सराहनीय है।

 

उन्होंने सेवा भंडारों में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया तथा कांवड़ियों को हर संभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की।इस अवसर पर विपिन त्यागी, मोहित गुर्जर, मोनू चौधरी, देवेंद्र गौतम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।