cbamazon
उत्तर प्रदेश

शिकारपुर में रुक रुक कर हो रही बारिश से खेत जलमग्न, गर्मी से राहत

शिकारपुर में रुक रुक कर हो रही बारिश से खेत जलमग्न, गर्मी से राहत


बरसात होने से मौसम हुआ सुहावना, किसानों के खिले चेहरे, जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को हुई परेशान
बुलंद संदेश यूरो
शिकारपुर । शिकारपुर क्षेत्र मे वीरवार सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव बना हुआ है जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रुक रुक हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। बारिश राहत के साथ किसानों के चेहरों पर मुस्कान भी लेकर आई है।  लेकिन नगरी इलाकों में नालों की साफ-सफाई ठीक न होने के कारण जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दिनों से पड  रही चिलचिलाती धूप और उमस भरी भीषण गर्मी के बाद  वीरवार सुबह झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मगर बारिश ने पालिका के सफाई दावों की पोल खोल दी। बारिश के कारण रास्तों में जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। चिलचिलाती धूप और उमस भरी भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया जिससे आमजन सहित किसानों ने भी राहत की सांस ली। दूसरी और लगातार बारिश पड़ने से मौसम में भी परिवर्तन आ गया है तथा भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिल रही है लेकिन लगातार भारी बारिश होने से सब्जी वर्गीय फसलों को भारी नुकसान हुआ है और सब्जी की फसलें खराब हो गई है। जिससे सब्जी मंडी में सब्जियां.न  आने के कारण सब्जियों के दाम भी आसमान होने शुरू हो गए हैं।
 झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई । वही बारिश से पेड़ पौधों को भी नया जीवन मिला। इसके अलावा झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिन भर रुक रुक कर मौसम का मिजाज बदल रहा। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।