cbamazon
उत्तर प्रदेश

 सैंकड़ों शिव भक्तों ने जल चढ़ाकर अपनी श्रद्धा प्रस्तुत की।

 सैंकड़ों शिव भक्तों ने जल चढ़ाकर अपनी श्रद्धा प्रस्तुत की।

बुलन्द संदेश ब्यूरो

अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी)श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की दूसरी ओर 

 सैंकड़ों शिव भक्तों ने जल चढ़ाकर अपनी श्रद्धा प्रस्तुत की।  

 श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने कलेक्ट्रेट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावण मास आस्था, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है तथा इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास एवं प्रथम सोमवार के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मंदिर परिसरों एवं संपर्क मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराई गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रमुख शिवालयों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के प्रभावी प्रबंध किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर सकें। उधर शिव भक्तों ने अपने अपने क्षेत्रों में शिव जल अभिषेक कर पुण्य कमाया।