cbamazon
उत्तर प्रदेश

सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए जमीयत उलेमा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए जमीयत उलेमा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

- विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर सद्भावना समिति से जुड़ने का किया आह्वान

 

गढ़मुक्तेश्वर (गुफरान अली)

जमीयत उलेमा तहसील गढ़मुक्तेश्वर की सद्भावना समिति की ओर से सामाजिक सौहार्द, अंतरधार्मिक संवाद और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न धर्मों से जुड़े प्रबुद्ध एवं सम्मानित नागरिकों से जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान कन्वीनर कारी शफीक अहमद एवं नुसरत अब्बासी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कई गणमान्य लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे और शांति के संदेश को आगे बढ़ाया।

प्रतिनिधिमंडल में जमीयत उलेमा जिला हापुड़ के महासचिव मौलाना अलाउद्दीन, मौलाना मुहम्मद अय्यूब, मौलाना हिफ्जुर्रहमान तथा कारी मुहम्मद उस्मान भी शामिल रहे।

दल ने डॉ. राजेंद्र सिंह औलख, चौधरी मनवीर फौजी, बाबा महेंद्र दास, एडवोकेट मिलन, टेकचंद भारती तथा मुकेश कौशिक से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात की। इस दौरान देश में सांप्रदायिक सौहार्द, धार्मिक सहिष्णुता, राष्ट्रीय एकता और स्थायी शांति जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने जमीयत उलेमा की सद्भावना समिति के उद्देश्यों तथा समाज सेवा एवं राष्ट्रीय हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उपस्थित गणमान्य लोगों ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जमीयत उलेमा द्वारा मानव सेवा, सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर सभी गणमान्य लोगों को सद्भावना समिति की सदस्यता ग्रहण करने का भी आमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।