बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाज़ियाबाद( आशा चौधरी) श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज बी-ब्लॉक, लोहिया नगर, गाज़ियाबाद का विवाद आज स्थानीय सांसद अतुल गर्ग के दरबार में पहुंच गया, आश्चर्यजनक बात यह है कि सांसद जी के सामने यह मसला शिकायतकर्ता जसबीर सिंह द्वारा नहीं अपितु कॉलेज की मैनेजमेंट के उन सदस्यों द्वारा उठाया गया जिन पर अनियमितताओं और साजिश कर कॉलेज की संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप है।
इस विषय पर शिकायत कर्ता का पक्ष जानने के लिए हमारे संवाददाता ने संपर्क किया तो जसबीर सिंह कहना था कि मैंने तो सार्वजनिक रूप और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सामने यह मसला इसलिए नहीं उठाया था क्योंकि मेरा मनना है कि यह सिख समाज का आंतरिक मसला है और गाजियाबाद की सिख संगत अपनी परंपराओं के अनुसार इस मसले को निपटाने में समर्थ है, उनका कहना है कि ज़रा-ज़रा बात पर पांच प्यारों के समक्ष लोगों को हाज़िर होने का फ़रमान भेजने वाले इस मसले पर क्यों पांच प्यारों की अगुवाई में संगत के सामने अपने ऊपर लगे इल्जामों पर सफ़ाई नहीं देना चाहते?
उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्कूल के प्रबंधक सिख संगत और समाज के प्रतिष्ठित लोगों सामने यह स्वीकार कर लें कि वह ऐसी कोई साज़िश नही कर रहें हैं, और समाज के सभी सम्मानित लोगों को साथ लेकर सोसाइटी के बायलॉज के अनुसार पारदर्शी तरीके से विद्यालय को चलाया जाएगा तो वह तुरन्त इस मुद्दे को समाप्त कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि कभी भी किसी भी अनैतिक व समाज विरोधी कार्य अथवा अपराधिक साजिश का समर्थन नहीं कर करेंगे।


